चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। पहाडी थाना क्षेत्र के नांदी निवासी राम प्रसाद की पत्नी बिट्टी देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम करीब करीब 10 बजे अपने पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान गांव के ही बाबूलाल, उसका बेटा नीरज एक अन्य व्यक्ति सुमित आए। यह सभी घर के सामने उनको गालीगलौज करने लगे। जिस पर उसने व उसके पति ने मना किया। इसी बात पर तीनो ने मिलकर उन दोनो के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनो के खिलाफ मारपीट का नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...