रामपुर, मार्च 26 -- पटवाई थाना क्षेत्र के सूपा गांव निवासी रीता पास में ही रहने वाले पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने थाने गई थीं। जिसके बाद मौके पर आई पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। पुलिस के जाने के बाद आरोपी शिकायत करने पर गुस्सा हो गए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर शिव सिंह,भानू प्रताप,मोहन सिंह,निरेंद्र सिंह,विरेंद्र सिंह,बंटी और विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...