रामपुर, अप्रैल 22 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दपंति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। आगापुर निवासी मूर्ति देवी के पांच बेटे है। जिसमें पहला बेटा अलग रहता है। आरोप लगाया कि बड़ा बेटा प्रथम सोनू अपने बेटों के साथ महिला के घर आया और दंपति के साथ मारपीट करने लगा। जिसमें दंपति घायल हो गए। पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रथम,सोनू,अनुज,राज और कुनाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...