दंपति के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर, मार्च 28 -- राठ। पुत्र के साथ मारपीट करने की वजह पूछने गए दंपति को गांव के दो लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी भागवती पत्नी गनेशी कुशवाहा ने बताया कि 25 मार्च शाम पांच बजे पुत्र नरेश कुमार को सुखपाल राजपूत ने मामूली विवाद पर गाली-गलौज कर मारा पीटा। कुछ देर बाद वह अपने पति गणेशी कुशवाहा के साथ सुखपाल राजपूत के प्लाट पर मारपीट की वजह पूछने गए तो आरोपी और उसके साथ मौजूद दादी अहिरवार में हमारे साथ गाली गलौज की। गाली देने से रोका तो तो दोनों ने मिलकर ईट और डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। शरीर पर कई चोट आई है। महिला की तहरीर पर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.