हमीरपुर, जून 28 -- मौदहा। ईको वैन में सवार होकर कानपुर जाने को निकले दंपति के साथ टप्पेबाजी हो गई। वैन चालक ने पहले दूसरे रूट से ले जाने की बात कही और फिर बीच रास्ते सवारियों को उतारकर गायब हो गया। बस से कानपुर पहुंचे दंपति ने जब अपना बैग खोलकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग से जेवर और कैश का डिब्बा गायब मिला। लॉक लगे बैग की चैन को फैलाकर चोरी की गई थी। पीड़ित ने वापस लौटकर वैन चाक पर आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। मुस्करा थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी केशव कुशवाहा करीब पांच सालों से कानपुर में रहकर काम कर रहा है। शनिवार को केशव कानपुर जाने को गांव से निकला था। मौदहा के बड़ा चौराहा से ईको वैन चालक ने कानपुर जाने की बात कहते हुए केशव और उसकी पत्नी को वैन में बैठा लिया। इसमें कुछ सवारियां भी थी। केशव का ...