फरीदाबाद, मार्च 19 -- पलवल, संवाददाता। हथीन थाना अंतर्गत घर्रोट गांव में गुरुवार सुबह दंपति के शव फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय हंसराज और 26  वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दंपति बुधवार रात अपने कमरे में सोने गए थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हंसराज की शादी एक साल पहले राजस्थान के अलवर जिले के खोर गांव निवासी प्रीति से हुई थी। हंसराज एक निजी कंपनी में कार्यरत था। हंसराज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।परिवार में अकेला कमाने वाला थाग्रामीणों ने बताया कि हंसराज पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थ...