सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, हिटी बिहारीगढ़ के गांव कुरड़ीखेड़ा निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती ने सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। होली पर दंपति गांव पहुंचा तो विवाहिता पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवक के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विवाहिता के पिता, भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।गांव कुरडीखेड़ा निवासी अमित ने सात वर्ष पहले गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के विरोध के चलते वह देहरादून रहने लगा। होली पर अमित पत्नी के साथ गांव पहुंचा, जिसकी सूचना पत्नी के परिवार को लगी तो उन्होंने अमित के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है अमित को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करा...