दंपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
सीतापुर, अप्रैल 25 -- सीतापुर, संवाददाता। किशोर की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा गांव की दंपति के खिलाफ दर्ज हुआ है। मछरेहटा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। मछरेहटा के बीरमपुर निवासी पप्पू के मुताबिक बीते 29 मार्च को उनके बेटे अवधेश (13) का शव बाग में फांसी पर लटका मिला था। पूछताछ में बाद में पता चला कि गांव के ही दिलीप और उसकी पत्नी पूनम अवधेश को किसी बात को लेकर डरा धमका रहे थे। प्रताड़ना से अवधेश परेशान हो गया था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी मछरहेटा के मुताबिक आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.