हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस-सादाबाद: बाह के चौरंगा बीहड़ में मंगलवार सुबह मातम पसर गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे दंपति के अलावा उनकी सगी ताई की दर्दनाक मौत हो गई। शवों के पहुंचते ही गांव में चित्कार मच गई। मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने सांत्वना दी। सुखराम पिछले कई सालों पूर्व अपने गांव सडरई,समसाबाद,जनपद आगरा से चौरंगा बीहड़ थाना बाह में परिवार सहित रह रहे है। विजय पुत्र सुखराम और उनकी पत्नी पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में उनके बच्चे एक वर्षीय लक्ष्य (लव), प्राची(03), भतीजा आर्यन(08) और भतीजी अंशू (04) घायल हैं। यह परिवार होली के मौके पर दिल्ली से अपने घर आ रहा था। सुखराम के परिवार में बीते चार महीनों में यह दूसरा व्रजपात है। सुखराम के सबसे बड़े बेटे अजय की चार महीने पहले ही मौत हुई थी। अब विजय और उसकी पत्नी की मौत ने प...