बिजनौर, फरवरी 18 -- बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत के मामले में मृतक के पुत्र अफजल ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हल्ला नौमी निवासी शमीम अहमद अपनी पत्नी रशीदा के साथ बाइक द्वारा नगीना से बढ़ापुर लौट रहे थे ऊनी नदी के निकट बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर चलने वाली बस अचानक अनियंत्रित हो गई थी और शमीम व मोहल्ला नौमी निवासी कमल कुमार की बाइकों में तेजी से टक्कर मार दी थी। टक्कर में शमीम व उनकी पत्नी रशीदा की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी जबकि कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात मृतक के पुत्र अफजल ने थाने पहुंचकर बस चालक के खिलाफ बस तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए केस मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...