रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। धर्मपुर-छतरपुर मुख्य मार्ग पर 10 अगस्त की शाम टहलने निकले दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साईं विहार कॉलोनी, धर्मपुर निवासी रामचंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की शाम उनका बेटा संतोष यादव और बहू सुनीता यादव धर्मपुर-छतरपुर मुख्य मार्ग पर पैदल टहलने निकले थे। इसी दौरान बिदुखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क से दूर खेत में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है...