पीलीभीत, मई 18 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के कस्बा निवासी श्याम बिहारी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि पड़ोस के सुखचैन सिंह और दिलवर सिंह अपना खेत जोत रहे थे। इस दौरान उसके घर के दीवार के पास की मिट्टी आरोपी खींच रहे थे। जब उसने और उसकी पत्नी राम लली ने विरोध किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज करना शुरू कर दी। उसकी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- खेत की जोताई को लेकर पिटाई, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला यह भी पढ़ें- मामूली बात को लेकर दम्पति को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...