रामपुर, जून 8 -- केमरी। खेत पर काम करके घर वापस आ रहे युवक और उसके माता पिता को रास्ते में रोककर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम खानपुर जदीद निवासी राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे वह अपने माता पिता के साथ खेत पर काम करके वापस अपने घर जा रहा था। तभी गांव के ही जयपाल, संजू, प्रमोद और बनबारी ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...