बुलंदशहर, जनवरी 3 -- चोला। थाने के गांव नंगला इलाहाबाद निवासी अशोक ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह गांव में फास्ट-फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार शाम गांव निवासी गज्जू ने उसके ऊपर डंडे से सिर पर बार कर दिया। गज्जू के पिता रामकिशन, मां ने लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ‌।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...