पाकुड़, अगस्त 12 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट वाद संख्या 83/2026 प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयासों से पति पत्नी के बीच आपसी मतभेद को समाप्त कराया गया। दंपतियों ने एक साथ मिलजुलकर साथ रहने को राजी हुए। डालसा के मध्यस्थता केंद्र में मीडियेटर समीर कुमार मिश्रा का सराहनीय भूमिका रही। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने दंपतियों को खुशी-खुशी साथ रहने एक दूसरे को समझने आपसी मनमुटाव से बचने को कहा। पति पत्नी को हंसी-खुशी न्यायालय से विदा किया गया। मौके पर न्यायालय कर्मी दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे।फोटो संख्या-10- एक हुए दंपति के साथ उपस्थित अभिभावक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...