चक्रधरपुर, जून 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 18 दंदसाई में मासंत संक्रांति के मौके पर 14 जून को छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा। इस छऊ नृत्य का आयोजन पोड़ाहाट राज परिवार के पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व प्रारंभ की गई परंपरा घट की पूजा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान के साथ होगा। वहीं इस छऊ नृत्य में दंदासाई महतो टोला की तीन छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसकी जानकारी आयोजन समिति के सुशील महतो ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...