नैनीताल, मार्च 20 -- भीमताल। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में शुक्रवार को कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 'हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी लाइफ थीम' पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भीमताल के सहयोग से रामलीला मैदान, ब्लॉक रोड आदि जगह स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मौजूद लोगों को दंत रोगों के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया और उनसे बचाव की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...