वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के दंत विज्ञान संकाय की ओर से सात दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से होगी। डेंटल इम्प्लांटोलॉजी- डायग्नोसिस और प्लानिंग से निष्पादन तक विषय पर यह कार्यशाला एआईसी बायोनेस्ट, सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर बीएचयू में होगी। आयोजन अध्यक्ष दंत विज्ञान संकाय के प्रो.राजेश बंसल ने कहा कि इसमें इम्प्लांटोलॉजी की मूल अवधारणाएं, ऑसियोइंटीग्रेशन के जैविक सिद्धांत, जांच प्रोटोकॉल, सर्जिकल इम्प्लांट प्लेसमेंट आदि विषय शामिल होंगे। सह आयोजन प्रो. नरेश कुमार शर्मा, प्रो.मोनिका बंसल आदि विशेषज्ञ कार्यशाला में जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.