हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। कृष्णापुरी चौक, मटवारी, हजारीबाग स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में 17 से 19 मार्च तक हुआ 334 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। दंत चिकित्सा शिविर में दातों की सफाई, दातों को भरना,एक्स-रे, दांत निकलना एवं दवा वितरण बिल्कुल निशुल्क किया गया।डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वह पिछले 21 सालों से समय-समय पर निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।क्लीनिक की निर्देशिका श्रीमती निधि रानी ने बताया कि इस तरह के शिविर से ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी लाभ मिलता है।इस शिविर के सफल आयोजन में सान्वी श्रीवास्तव , आर्यन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, राम किशोर सिंह, अमर मिश्रा, पीयूष सिन्हा, अनुभव मिश्रा, महेंद्र राणा , उषा सिंह और चंदन सिंह का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.