सहरसा, दिसम्बर 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आईडीए कोसी शाखा द्वारा शहर के गंगजला चौक स्थित रिसोर्ट में इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार चैप्टर के द्वारा तीन दिवसीय 14 वां राज्य स्तरीय कांफ्रेंस का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन आयोजित प्री कांफ्रेंस का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ रतन कुमार झा, वरिष्ठ चिकित्सक गोपाल शरण सिंह, डॉ आईडी सिंह, आईडीए बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉ अरविंद खत्री ने फीता काटकर किया। प्री-कॉन्फ्रेंस कोर्स के मुख्य वक्ता एमडीएस डेंटल इम्प्लांट्स, क्राउन और ब्रिज में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ अभिषेक दुबे ने भी कॉर्टिको-बेसल इम्प्लांटोलॉजी जैसे अत्याधुनिक तकनीक पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया।सम्मेलन के चेयरमैन डॉ एसके अनुज, डॉ प्रभात भास्कर, डॉ प्रभाकर सिंह राणा, डॉ अफगान खान सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.