दंतेवाड़ा में गलती से चली गोली से जवान की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लौह अयस्क खदान इलाके के एक शिविर में सर्विस राइफल की सफाई करते समय गलती से गोली चलने से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर बैलाडीला पहाड़ियों पर बचेली कैंप इलाके में बने एक पोर्टाकेबिन पोस्ट पर हुई। किरंदुल और बचेली में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के लौह अयस्क खनन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए जवान तैनात हैं।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल दत्तात्रेय (50) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे।अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, एके-47 राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड गोली चल गईं, जो दत्तात्रेय को लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.