हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। गत वर्षों की भांति हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महापर्व के पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान की परंपरा को बरकरार रखते हुए साल 2026 में भी रामनवमी के पहले पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद दंड वितरण अभियान युद्धस्तर पर चला रहें हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के 261 अखाड़ा में दंड भेंटकर किया ।दूसरे दिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भाजपा मंडलों का अहले सुबह से लेकर देर रात तक सघन दौरा कर कुल 490 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया और उनसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक रामनवमी परंपरा में लुप्त होते पारंपरिक कला-कौशल को जीवंत करने का अपील किया ।सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभ...