बांका, अगस्त 15 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बाबाधाम की ओर दंडवत यात्रा कर रहे एक श्रद्धालु की शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक लखीसराय जिले के उलीयापुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र मोनू कुमार सिंह थे। वह 30 जुलाई से अजगैबीनाथ धाम से दंडवत करते हुए देवघर की यात्रा पर निकले थे।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियां के समीप शुक्रवार सुबह दंडवत यात्रा के दौरान मोनू कुमार कपड़ा सुखा रहे थे। इसी क्रम में वह बिजली के संपर्क में आ गए और करंट लगने से वहीं मूर्छित होकर गिर पड़े। साथ चल रहे सेवक पंकज कुमार ने उन्हें तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना पर सुईया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्...