मथुरा, मई 31 -- अधिकमास में दी जा रही परिक्रमा में पुलिस प्रशासन की नाकामी से बड़े वाहनों का आवागमन नहीं रुक पा रहा है, जिसके चलते शनिवार को हादसा हो गया। दंडवती परिक्रमा दे रही महिला को कार ने रौंद दिया, जिससे उन्हें कई जगह चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से स्थानीय लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने कार चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। अधिकमास के चलते वृंदावन की तीन कोस की परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। विशेषकर सुबह, शाम और रात के समय परिक्रमा में भारी भीड़ नजर आ रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- दंडवती परिक्रमा दे रही महिला को कार ने रौंदा, घायल ई रिक्शा और बड़े वाहन बेखौफ़ परिक्रमा में दौड़ रहे हैं। पैदल परिक्रमार्थियों के साथ दंडवत...