दंगा-बलवा को लेकर मॉक ड्रिल में परखी सतर्कता
बहराइच, मई 26 -- बहराइच, संवाददाता। बकरीद एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने मंगलवार की परेड रिजर्व की सलामी ली। टोली वार शस्त्र ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में निर्देशित किया गया। परेड के बाद बकरीद एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड बहराइच में दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल कराया गया। इसका मकसद आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण करना है। आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। पुलिस बल को एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, ग्रेनेड, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड सहित अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.