नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार ने वर्ष 1984 के सिख दंगों से प्रभावित परिवारों के 36 आश्रितों को शुक्रवार की दोपहर दिल्ली सचिवालय में सरकारी नौकरियों का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह केवल नौकरियां नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की गरिमा, अधिकार और पहचान की औपचारिक मान्यता है जो चार दशकों से न्याय और सम्मान की प्रतीक्षा कर रहे थे। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में यह कदम दिल्ली सरकार की संवेदना और जवाबदेही का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 के दंगे देश के इतिहास का ऐसा काला अध्याय हैं, जिन्हें भुलाना असंभव है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दंगा पीड़ित परिवार सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई दशकों से लड़...