मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने, विषम परिस्थितियों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंगलवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास पुलिसकर्मियों ने किया। इस दौरान शस्त्रों/उपकरणों की क्रियाशीलता, विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कार्रवाई का पूर्वाभ्यास कराते हुए सम्बन्धित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए। मॉक ड्रिल में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- दंगा-बलवा को लेकर मॉक ड्रिल में परखी सतर्कता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...