गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण अभ्यास आयोजित किया गया। अभ्यास की शुरुआत ब्रीफिंग सत्र से हुई, जिसमें एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों, संयमित व्यवहार और कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद जवानों को आधुनिक मॉक ड्रिल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों और गैर-घातक हथियारों के सुरक्षित उपयोग, भीड़ को नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर उसे तितर-बितर करने के तरीकों का अभ्यास कराया गया। अभ्यास में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा बताते हुए ...