गया, मार्च 1 -- एसएसपी ने परखी तैयारियां, अफवाहों से दूर रहने की अपील फोटो न्यूज गयाजी, कार्यालय संवाददाता। होली और रमजान को देखते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए रविवार को पुलिस केंद्र में दंगा और भीड़ नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसएसपी सुशील कुमार की मौजूदगी में हुए इस पूर्वाभ्यास में पुलिस की कार्यप्रणाली और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को एंटी राइट गन, टियर गैस, वाटर कैनन समेत अन्य दंगा-निरोधी उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस दल, सिविल पुलिस, फायर फाइटिंग टीम, लाठी बल, चिकित्सीय दल और आरक्षित बल का गठन कर उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीतियों का अभ्यास कराया गया। अभ्यास में भीड़ को चारों ओर से घेरने, नियंत्रित ढंग से पीछे धकेलने, आपातकालीन निकासी, घायलों को सु...