भदोही, मार्च 25 -- भदोही, संवाददाता। जिले के सुरियावां थाने की पुलिस ने घर में घुसकर अपराधिक साजिश करने और दंगा उकसाने के तीन आरोपियों को दबोचा। उनपर कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी। बता दें कि गत दिनों इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट के बाद दोनों पक्षों में मारपीट एवं कहासुनी हुई थी। आदर्श सिंह निवासी सुरियावां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आदर्श उर्फ कल्लू, आदर्श शुक्ल और रोहित मिश्र समेत दर्जन अज्ञात लोग हाकी, डंडा और कट्टा लेकर घर के दालान में घुसकर मारपीट किया था। पीड़ित के साथ ही चाचा रामबहादुर और लालबहादुर को जान से मारने की नीयत से हमला किया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। रितिक सिंह निवासी गहोरवां ने मोबाइल से षडयंत्र रचा था। आरोपी डर पैदा करने के लिए कट्टा लहराए थे।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर ...