लखनऊ, मार्च 25 -- सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पीडीए का राग अलापने वाले सपाई अब सच सुनने की आदत डाल लें। समाजवादी पार्टी का तथाकथित पीडीए कोई सामाजिक न्याय का अभियान नहीं, बल्कि "परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी" है। जिसका एकमात्र उद्देश्य केवल एक परिवार के राजनीतिक हितों और वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाना है। चौधरी ने कहा कि बुलडोजर से डर उन्हें लगता है जिनका माफिया और दंगाइयों से नाता है।चौधरी ने कहा कि बुलडोजर गरीब की झोपड़ी पर नहीं, बल्कि सपा के पाले-पोसे उन गुंडों और भू-माफिया पर चल रहा है, जिन्होंने वर्षों तक गरीबों का हक मारा, जमीनों पर अवैध कब्जे किए और अपराध के बल पर अपने महल खड़े किए। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, यही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.