नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को 'कर्फ्यू और दंगों' की आग में झोंका था, उनसे विकास की उम्मीद करना एक 'दिवास्वप्न' के समान है। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर को विकास और सुशासन के नए केंद्र के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जनता को कनेक्टिविटी की नई सौगात दी है।विरासत का सम्मान और महापुरुषों को छत मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि और संत रविदास जैसे महापुरुषों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पंच तीर्थों का विकास कर बाबा साहेब को सच्चा सम्...