गोपालगंज, अप्रैल 5 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के दंगसी गांव में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग में सुमन रावत और सोना देवी के झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में चार बकरियों और दो बकरी के बच्चों सहित अन्य पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बाद में पंप सेट चालू कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो गांव में चल रहे तिलक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...