बुलंदशहर, जनवरी 22 -- बुढ़ा बाबा दोज मेले में बुधवार रात को आयोजित दंगल में सारंगपुर के आर्यन पहलवान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 31,001 रुपये की कुश्ती जीतकर ली। वहीं नोएडा के बद्री ने 21,001 रुपये और पलवल के दानिश ने 11,001 जीते। मेला आयोजक संजय मीना ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा ने फीता काटकर किया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों के बीच कुश्ती करा कर किया गया। कुश्ती दंगल में प्रथम कुश्ती 31001 की आर्यन पहलवान सारंगपुर ने जगदीश पहलवान रोहतक को हराकर अपने जीती। द्वितीय कुश्ती 21001 की बद्री पहलवान नोएडा ने छोटू पहलवान फिरोजपुर को हरा कर अपने नाम की। 11001 कुश्ती में पलवल के दानिश पहलवान पलवल ने अंकित पहलवान हराकर जीती। इस दौरान प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा...