देवरिया, मार्च 23 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ब्लॉक क्षेत्र के पिवकोल चौराहा स्थित श्रीशिव चरण ब्रह्म मंदिर के समीप रविवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, पडरौना, महराजगंज, कानपुर सहित बिहार व नेपाल के पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में करीब 40 जोड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। पहलवानों के दमखम पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजकमल तिवारी उर्फ धन्नू ने कहा कि ऐ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.