कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुशीनगर। सेवरही कस्बे के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर वार्ड में महिला व पुरूष का विराट दंगल हुआ। इसमें कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया। सेवरही नगर पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वार्ड के खेल मैदान में विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया और अलग-अलग तरह के दांवपेच लगाए। शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया त्रिभुवन जायसवाल द्वारा फीता काटकर व पहलवानों से हाथ मिलवाकर की गई। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्र से आए पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, प्रेम तिवारी, अनुज सिंह, अनुप जायसवाल, मक्खन जायसवाल, हरीश, विपिन जायसवाल, गुलाब हस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.