बक्सर, अप्रैल 2 -- युवा के लिए ----- सरेंजा फोटो संख्या- 01, कैप्सन- गुरुवार को सरेंजा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भाग लेती महिला पहलवान व देखने जुटी भीड़। चौसा, एक संवाददाता। चैत पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के सरेंजा गांव में महावीरी झंडा निकाला गया। इस अवसर पर सालाना विराट दंगल भी आयोजित किया गया। गांव के शिव मंदिर पोखरा के किनारे हनुमान मंदिर के पास स्थित अखाड़े में आयोजित सालाना दंगल में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बलिया, गाजीपुर, बनारस, आगरा, दिल्ली, राजगीर, चंदौली और प्रयागराज सहित अन्य जगहों के कई नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अखाड़े में अपने शारीरिक दमखम और कला कौशल का प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही लूटने के साथ ही हजारों रुपए के इनाम भी बटोरे। इस दंगल में आयोजित महिला कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और आगरा की...