मुजफ्फर नगर, मई 23 -- शाहपुर कस्बे के एएनएस राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित पांचवें दो दिवसीय दंगल का दूसरे दिन शुभारंभ अखिल भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल ने क्रांति मशाल जलाकर किया। विशाल दंगल के दूसरे दिन बड़ी कुश्ती आयोजित की। जिसमें तीन लाख रुपये की कुश्ती एशियन गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान जोंटी व भारत केसरी पहलवान मोनू दहिया के बीच हुई। जिसमें जोंटी पहलवान ने अपने दांव पेंच से भारत केसरी पहलवान मोनू दहिया को चित कर जीत हासिल की । जोंटी पहलवान के कुश्ती जितने पर दंगल में मौजूद हजारों लोगों ने उसका स्वागत किया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय पहलवान कलवा गुर्जर व मोहित पहलवान लाडपुर के बीच हुई ढाई लाख रुपये की कुश्ती के निर्धारित समय में कोई निष्कर्ष ना निकलने के कारण बराबरी पर रही। इसके अलावा गुड्डू शाहपुर व शशांक, अनुज मलकपु...