देवरिया, मार्च 28 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र रामनवमी पर ग्राम पंचायत भिसवां मंदिर के प्रांगण में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें महिला व पुरुष पहलवानों ने अपने-अपने दांव से प्रतिद्धंद्धी को पटखनी दी।मुख्य अतिथि सुनील राव, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और आयोजक ग्राम प्रधान बाबा बालक दास ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में कानपुर की खुशी और गोरखपुर की सरिता के बीच पहला मुकाबला हुआ, जिसमें सरिता विजयी रहीं। नेपाल की रूबी थापा व कानपुर की गायत्री के बीच हुए मुकाबले में रूबी ने बाजी मारी।हनुमानगंज निवासी भयंकर पटेल ने उत्तराखंड के पंकज को पटखनी दी। पडरौना के विकास ने वाराणसी के अनीश को हराया। इस दौरान श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, ओंकार राव, अभिषेक चौरसिय...