दंगल के रण में दिखेगा दमखम, 24 मई को संभल में जुटेंगे जिलेभर के पहलवान
संभल, मई 18 -- माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुलम एवं त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल कल्याणपुर में रविवार को जिला कुश्ती संघ संभल द्वारा 23 वर्षीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 2003 से 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि 2008 में जन्मे खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाण पत्र अथवा अभिभावकों की अनुमति के साथ हिस्सा ले पाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 31 मई से 2 जून तक मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर, भदोही में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों ने सभी कोच और खलीफाओं से समय पर अपने पहलवानों के साथ पहुंचने की अपील की है। खिलाड़ियों का वजन दोपहर 2 बजे से लिया जाएगा, जिसके बाद कुश्ती मुकाबले शुरू होंगे। यह जानकारी जिला कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.