दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम
सहारनपुर, अप्रैल 6 -- चिलकाना संवाददाता मां बाला देवी सुंदरी मेला परिसर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान पहलवानों की जोरदार कुश्तियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।दंगल के दौरान उस समय एक अलग ही माहौल बन गया जब अयोध्या हनुमानगढ़ी से आए बाबा अजीतनाथ ब्रह्मचारी अखाड़े में उतरे और पहलवानों को कुश्ती के लिए ललकारा। हालांकि, सम्मानवश कोई भी पहलवान उनके साथ मुकाबले के लिए आगे नहीं आया, जिससे कुछ समय के लिए दंगल में सन्नाटा छा गया। मुख्य मुकाबलों में नेपाल से आए अर्जुन पंडित ने झांसी के तूफान पहलवान को हराकर इनाम अपने नाम किया। वहीं ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.