दरभंगा, जून 15 -- संजय लाला,दरभंगा। शहर के एक होटल में रविवार को बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस (बोआकॉन) 2027 की तैयारियों के बाबत एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यशाला हुई। इसमें पटना व दरभंगा के हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। स्वागत भाषण बोआकॉन 2027 के आयोजन अध्यक्ष डॉ. एसके सिन्हा ने दिया। इस अवसर पर डॉ. एसएन सर्राफ एवं डॉ. अमित कुमार ने क्रमश: थ्रोम्बोएम्बोलिज्म तथा हैंड सर्जरी विषय पर व्याख्यान दिया। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य सिंह ने 'डॉक्टर और उसके सपने एवं परेशानियां' विषय पर प्रेरणादायक एवं विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। बीएओ के अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. राजीव आनंद ने बोआकॉन 2027 की तैयारियों की प्रगति से सभी को अवगत कराया।बीओए के महासचिव डॉ. रितेश रुणु ने बीओए एवं एमओए के मध्य प्रस्तावित ए...