थ्रैशर के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल
चतरा, अप्रैल 4 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के कोबना पंचायत के बहेरी गांव में शुक्रवार की देर शाम गेहूं काटने के दौरान थ्रेसर मशीन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति बहेरी गांव के 55 वर्षीय उदय यादव है। परिजनों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाथ की उंगली कट जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया कि मशीन में गेहूं डाल रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.