मैनपुरी, नवम्बर 19 -- भोगांव थाना क्षेत्र में धान की थ्रेसिंग के दौरान एक किशोरी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। थाना भोगांव के ग्राम जमौरा में बुधवार दोहपर एक खेत में थ्रेसिंग से धान काटा जा रहा था। तभी 12 वर्षीय प्रियंका मशीन के पास गुजर रही थी। तभी उसका हाथ मशीन में चला गया। किशोरी की चीख पुकार की आवाज पर तुरंत मशीन बंद की गई। परिजन घायल अवस्था में किशोरी को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिजन किशोरी को बेहतर इलाज के लिए जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल इमरजेंसी के चिकित्सक ने बताया कि किशारी के हाथ में गंभीर चोट आई थी, जिसे उपचार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.