औरैया, मार्च 8 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम खलरा में खेत पर काम करते समय थ्रेसर में हाथ चले जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खलरा गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र राम सिंह खेत में थ्रेसर से लाही काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ थ्रेसर में चला गया, जिससे उनके हाथ की कई उंगलियां कट गईं। कमलेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर ट्रैक्टर चालक ने तुरंत ट्रैक्टर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जि...