बांदा, अप्रैल 9 -- बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के इंगवारी गांव के मजरा छिवलहा डेरा निवासी 25 वर्षीय सोमवती पत्नी विमलेश गुरुवार को दोपहर खेत में परिजनों के साथ थ्रेसर से सरसों की फसल कतरवा रही थी। तभी थ्रेसर में साड़ी फंसने से थ्रेशर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका दाहिना हाथ कट गया। पारिवारीजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...