मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार देर रात गेहूं दौनी करने के दौरान एक किसान के दोनों हाथ थ्रेसर में फंस गया। उसके शोर मचाने पर जबतक आसपास मौजूद कुछ समझ पाते तब तक उसके दोनों हाथ कट गया। घायल 40 वर्षीय किसान राजीव कुमार सहनी को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर ने उसका हालत गंभीर बताई है। हादसे के बाद गांव में दो घंटे तक अफरातफरी मची रही।राजीव की पत्नी किरण देवी ने मेडिकल पुलिस को बताया कि उसके पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खेत को बटाइदारी पर लेकर गेहूं की खेती की थी। सोमवार देर रात वह गेहूं की दौनी कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथ अचानक थ्रेसर में फंस गए और देखते ही देखते उनके दोनों हाथ कट गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उनको थ्रेसर से निकल गया। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.