हमीरपुर, अप्रैल 13 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम थ्रेसर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गाँव निवासी राजेश कुमार रविवार को अपने खेत में परिवार के साथ थ्रेसर से गेंहू की कतराई कर रहे थे। काम के दौरान उनकी पुत्री सोनम का दुपट्टा अचानक थ्रेसर में फंस गया। जब तक मशीन को बंद किया जाता, तब तक सोनम उसकी चपेट में आकर बुरी तरह लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद परिजनों ने घायल युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, चालक हिरासत में जहां सोनम की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी...