हमीरपुर, अप्रैल 12 -- हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में थ्रेसिंग करा रही किशोरी का दुपट्टा फंसने से गला कश गया। जिसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख कानपुर रेफर किया गया है। छिरका गांव निवासी 15 वर्षीय सोनम पुत्री राजेश रविवार को फसल की थ्रेसिंग परिजनों के साथ करा रही थी। तभी उसका दुपट्टा फंस गया। परिजनों ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...