पलामू, अप्रैल 13 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। थ्रेसर से गेंहू का दाना निकालने के दौरान लगभग 35 वर्षीय युवा किसान राहुल साव गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहुल तरहसी का रहने वाला है। घटना सोमवार की सुबह में घटी है। परिजनों ने घायल राहुल को तत्काल तरहसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेज दिया गया है। भुक्तभोगी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर थ्रेसर से गेंहू का दाना निकाल रहा था। इसी दौरान घटना घटित हुआ। घटना में दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...